बोकारो: झारखंड सरकार ने 31 दिसंबर 25 यानी साल के आखिरी दिन जिन 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, उसी में एक नाम आनंद प्रकाश का भी है, जिनको बोकारो का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है। इस संबंध मे अधिसूचना बुधवार को ही जारी कर दी गई थी।  उल्लेखनीय है कि यह पद लंबे समय से रिक्त था। आनंद प्रकाश पहले जैप-6, जमशेदपुर के समादेष्टा थे।

बोकारो डीआइजी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत बोकारो और धनबाद जिले आते हैं। उनकी प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए ही उन्हें इन दोनों जिलों का कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *