makar sankranti-dc bokaro-manav sewa-bokaro news

बोकारो : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सेक्टर 05 स्थित मानव सेवा आश्रम में दिव्यांग बच्चों और सोलगडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ वृद्ध आश्रम में पहुंचकर मानवता और संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने आश्रम में रह रहे दिव्यांग, अनाथ बच्चों एवं वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर पर्व की खुशियां साझा की।

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा आश्रमवासियों के बीच पारंपरिक तिलकुट, दही-चूड़ा एवं गुड़ का वितरण किया गया। सादगी और अपनत्व से भरे इस आयोजन ने आश्रम परिसर को भावनात्मक रूप से सराबोर कर दिया।

उपायुक्त ने बच्चों और वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके जीवन अनुभवों, जरूरतों और भावनाओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।

कार्यक्रम में उपायुक्त की धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिमा झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी आश्रमवासियों से स्नेहपूर्वक बातचीत कर उन्हें पारिवारिक अपनत्व का एहसास  कराया।

यह आयोजन प्रशासन और समाज के बीच मानवीय संबंधों को सशक्त करने वाला प्रेरणादायी संदेश बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *