सड़क सुरक्षा माह और जागरूकता अभियान

बोकारो: सड़क सुरक्षा माह के तहत 08 जनवरी, 2026 को जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गुजरने वाले वाहन चालकों को कैट्स आई एवं रिफ्लेक्टिव टेप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि कैट्स आई एवं रिफ्लेक्टिव टेप जैसे उपाय रात में दृश्यता (visibility) बढ़ा कर दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करता है… कैट्स आई यह छोटे रिफ्लेक्टिव पॉइंट होते हैं जो सड़क पर लेन मार्कर और एज लाइन्स को उजागर करते हैं, जिससे ड्राइवर को लेन-चेंज करने में मदद मिलती है।

वहीं, रिफ्लेक्टिव टेप जो कई स्थानों पर वाहनों, बैरिकेड, सड़क किनारे खड़े गाड़ियां और सड़क के मुड़ वाले हिस्सों पर चमकीले टेप लगाए जाते है ताकि रात में दुर्घटना की संभावना कम हो। यह जागरूकता और सुरक्षा दोनों प्रदान करता है।

इस दौरान राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था जहां लोग आकर फोटो खिंचवा रहे थे। साथ ही गुजरने वाले जिन वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगा था उन वाहनों में लगाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *