बोकारो/चास : चास नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना के साथ ही शहर की नई सरकार की तस्वीर साफ होने लगी है। शुक्रवार को हुई मतों की गिनती में कई पुराने दिग्गजों को मात मिली है, तो कई नए चेहरों ने जीत का परचम लहरा कर निगम में अपनी जगह पक्की की है।

मेयर पद के लिए हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों और चौथे राउंड के परिणामों ने सबको चौंका दिया है।
- भोलू पासवान की बढ़त : चौथे राउंड की समाप्ति पर भोलू पासवान 16,124 वोट लेकर सबसे आगे चल रहे हैं।
- कड़ा मुकाबला : दूसरे स्थान पर अविनाश कुमार (12,126 वोट) और तीसरे स्थान पर जमील अख्तर (9,990 वोट) टक्कर दे रहे हैं।
अन्य उम्मीदवार : मेयर पद के कई अन्य दिग्गज उम्मीदवार जो खुद को रेस में बता रहे थे, अब निर्णायक स्थिति में नहीं नजर आ रहे हैं या कहिए उनका निर्णय लगभग हो चुका है।
चास के विभिन्न वार्डों से प्राप्त परिणामों के अनुसार, कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है, वहीं कुछ स्थानों पर राजनीतिक दलों द्वारा समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा रहा। इस बार के चुनाव में वार्ड स्तर पर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है, जिसका असर परिणामों में भी साफ़ दिख रहा है। हमें प्राप्त हुए चास नगर निगम के नए पार्षदों की सूची कुछ इस प्रकार है:
- वार्ड नंबर 1 – मो. आजाद
- वार्ड नंबर 2 -प्रभा देवी
- वार्ड नंबर 3 – कनक मधु
- वार्ड नंबर 4 – शिखा कुमारी
- वार्ड नंबर 5 – दुर्गा हेम्ब्रम वार्ड
- वार्ड नंबर 6 – ख़तिबुन निशा
- वार्ड नंबर 7 – सुनील प्रसाद
- वार्ड नंबर 8 – इशरत परवीन
- वार्ड नंबर 9 – मोहम्मद इमरान
- वार्ड नंबर 10 – सहाना फ़िरदौस
- वार्ड नंबर 11 – राखी देवी
- वार्ड नंबर 12 – विष्णु कुमार मिश्रा
- वार्ड नंबर 13 – आमोद सिंह
- वार्ड नंबर 14 – मंजू देवी
- वार्ड नंबर 22 – पूजा कुमारी
- वार्ड नंबर 23 – संतोष कुमार सिंह
- वार्ड नंबर 26 -सपन कुमार
- वार्ड नंबर 27 – मधु कुमार