miss grand jharkhand - jharkhand news- fashion news- ranchi news-

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में सौंदर्य और प्रतिभा का भव्य संगम देखने को मिला। ब्रिकवे एंड कंपनी और स्टार एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “मिस ग्रैंड झारखंड 2026” प्रतियोगिता में नेहा किस्कू ने अपनी शालीनता और बुद्धिमानी से जजों का दिल जीत लिया और खिताब अपने नाम किया।

इस सौंदर्य प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से चुनी गई 12 प्रतिभाशाली युवतियों ने हिस्सा लिया। नेहा किस्कू के अलावा अंकिता सोनी, प्रवीना मंडल, काजल कुमारी, एंजेलिना, मानवी माही, अविश्का चांद, अलका कुमारी, सोनाली कुमारी, सौम्या पांडेय, पूनम बेक और अकांच्छा शॉ ने मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रतियोगिता को तीन मुख्य चरणों में विभाजित किया गया था। रैंप वॉक में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन किया। वहीं टैलेंट राउंड में अपनी कलात्मक प्रतिभा और कौशल को जजों के सामने रखा। तीसरा राउंड था जिसमें व्यक्तित्व आधारित सवालों के माध्यम से उनकी सूझबूझ को परखा गया।

कार्यक्रम में एमटीवी स्प्लिट्सविला की फाइनलिस्ट अनुष्का घोष विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए फैशन और ग्लैमर की दुनिया में आगे बढ़ने के गुर सिखाए। मिस ग्रैंड इंडिया के नेशनल डायरेक्टर सौरव आनंद और स्टेट डायरेक्टर स्टेला नारायण ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस गरिमामयी कार्यक्रम को झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JTDC) ने भी अपना सहयोग दिया। आयोजन को सफल बनाने में ब्रिकवे एंड कंपनी के संस्थापक लोकेश मिश्रा, क्रिएटिव डायरेक्टर यास्मिन और पीआर हेड रितिका जायसवाल सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *