baba rice- income tax raid- rice business- jharkhand news- bihar news-

रांची : बाबा ग्रुप और चावल के आढ़तियों पर 29 जनवरी की सुबह से आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) द्वारा झारखंड व बिहार के कुल 45 ठिकानों पर छापा मारे जाने से राइस मार्केट में हड़कंप मचा गया है। संबंधित व्पारियों के अकाउंटस से जुड़े कुछ लोग फरार हो गए हैं। उनकी भी तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने आज सुबह करीब सात बजे से छापेमारी शुरू की। इस छापेमारी दल में 500अधिकारी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान चावल के कच्चा व्यापार से जुड़े ढेरों दस्तावेज मिले हैं। इसमें करोड़ों के व्यापार का लेखा-जोखा है। आयकर विभाग की झारखंड के रांची और जमशेदपुर स्थित ठिकानों पर शुरू हुई इस छापेमारी के साथ बिहार के पटना, औरंगाबाद और गया स्थित ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी हुई। इन दोनों राज्य के कुल 45 ठिकानों पर जारी छापेमारी में रांची के 15, गया और औरंगाबाद के 10-10 ठिकाने शामिल हैं जबकि छापेमारी के शेष ठिकाने जमशेदपुर और पटना में है।

छापेमारी के अभी दो दिनों से अधिक समय तक जारी रहने की संभावना जतायी जा रही है। इस छापेमारी से चावल व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और उनकी बेचैनी देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *