बोकारो :  बोकारो इस्पात संयंत्र के तत्वावधान में सेक्टर-5 स्थित बोकारो पुस्तकालय में एक शानदार

कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति से सजी इस शाम में मुख्य अतिथि

के रूप में बीएसएल के सामग्री प्रबंधन डिवीजन के महाप्रबंधक (क्रय) उदय कुमार सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कविता कम शब्दों में गहन भावों को अभिव्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है, जो गागर में सागर भरने का कार्य करती है। वहीं, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) चौधरी रत्नेश कुमार सुधांशु ने बोकारो के सुदृढ़ होते साहित्यिक परिवेश पर प्रसन्नता व्यक्त की।

गोष्ठी का आरंभ डॉ. नरेंद्र कुमार राय ने किया और कहा कि बीएसएल द्वारा प्रदान किया गया यह मंच साहित्यकारों के लिए भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।

काव्य पाठ के दौरान उप महाप्रबंधक (वित्त ) बी. बी. तिवारी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से साम्राज्यवादी

प्रवृत्तियों पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत किया। कवियों में अतुल कुमार, मनोज कुमार निशांत, डॉ. योगेंद्र प्रसाद मुसहर, कनक लता राय, अंकित कुमार उपाध्याय आदि भी शामिल रहे।

इसी क्रम में पद्मावती कोमल,रीना यादव, माला कुमारी, क्रांति श्रीवास्तव, अमृता शर्मा , कस्तूरी सिन्हा , नीलम झा, आर. पी. वर्मा ,प्रिय रंजन कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार राय ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।

भोजपुरी गायक श्रीकांत सिंह ने सोहर- ए राजा जी एकरे त रहल ह जरूरत सुनाया।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्तूरी सिन्हा ने और मंच संचालन लव कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *