बोकारोः पिछले 25 वर्षों से लगातार सेक्टर-4 स्थित मजदूर मैदान में आयोजित होने वालाइस्पातांचल स्वदेशी मेला इस बार 27 जनवरी से शुरू होगा। स्वदेशी जागरण मंच, बोकारो के तत्वावधान में आगामी 27 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस्पातांचल स्वदेशी मेला की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार की शुरुआत शुक्रवार को सेक्टर वन स्थित श्री राम मंदिर से की गई।
आयोजकों के अनुसार मेले की पूरी तैयारी कर ली गई है। बोकारो जिले के नागरिकों को हर साल इस मेले का इंतजार रहता है, जहां देश के कोने-कोने से लोग अपने अद्भुत स्वदेशी उत्पाद लेकर पहुंचते हैं। मेले की एक विशेषता यह है कि इसमें प्रवेश नि:शुल्क रहता है।