बोकारो: नया मोड़ स्थित बस स्टैंड परिसर में 03 जनवरी, 2026 को नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 36वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर लगाया गया है। जिसमें नेत्र और स्वास्थ्य जांच भी शामिल था। शिविर में कुल 600 लोगों के नेत्र जांच सहित स्वास्थ्य की जांच भी की गई। साथ ही शिविर में आने वालों को यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करने की भी अपील की गई।
चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यह नेत्र जांच व अन्य स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में कुल 600 बस चालकों सहित अन्य चालकों का जांच की गई। इस कार्य में पहलाद कुमार वर्मा ने सहयोग किया।
जांच शिविर का आयोजन परिवहन विभाग एवं सिविल सर्जन बोकारो द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बस, टोटो, ऑटो चालकों के आंखों की जांच की गई। गौरतलब है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 से 31 जनवरी, 2026 तक मनाया जा जाएगा, जिसमें परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा की टीम, ट्रैफिक पुलिस की टीम, परिवहन कार्यालय की टीम सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।