बोकारो: सेल बोकारो स्टील प्लांट की ओर से 1 फरवरी 2026 को हाफ मैराथन का बड़ा आयोजन किया जाएगा इसकी घोषणा बोकारो इस्पात स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 4 F में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की गई। मैराथन की शुरुआत सेक्टर 4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से होगी।

मैराथन में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण के लिए वेबसाइट www.bokaromarathon.com जारी की गई है। यह वेबसाइट हिंदी में भी उपलब्ध है। इस वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण शुल्क 150 रूपये और अंतिम तारीख 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

1 फरवरी 2026 को आयोजित सेल बोकारो हाफ मैराथन 21.2 किलोमीटर,10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की और दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए 2 किलोमीटर की विशेष दौड़ आयोजित की जाएगी। हाफ मैराथन को 3 आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। पुरुष और महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार भी रखे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष धावकों की संख्या अधिक होने की संभावना है।

सेल बोकारो हाफ मैराथन के बड़े आयोजन की घोषणा में मुख्य रूप से मणिकांत धान चीफ ऑफ कम्युनिकेशन सेल बोकारो, कुंदन कुमार नगर सेवा प्रबंधक, कृष्ण चंद्र फाइनेंस विभाग, अभिनव शंकर वरीय प्रबंधक, अंजनी कुमार उप प्रबंधक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *