नई दिल्ली: बीजेपी नेता नवनीत राणा ने पिछले दिनों कहा था कि कुछ लोगों की कई पत्नियां और कई बच्चे हैं, जिससे उनकी आबादी बढ़ रही है। इसका मुकाबला करने के लिए हिंदुओं को भारत की रक्षा के लिए कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करना होगा। नवनीत राणा ने आगे कहा था कि एक मौलाना के 19 बच्चे और चार पत्नियां हैं, लेकिन वह 30 बच्चों का कोरम पूरा नहीं कर पाया। वे बड़ी संख्या में बच्चे पैदा करके हिंदुस्तान को पाकिस्तान में बदलने की योजना बना रहे हैं तो हमें सिर्फ एक बच्चे से क्यों संतुष्ट रहना चाहिए? हमें भी तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए।

AIMIM  के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने इसी बात को लेकर बीजेपी नेता नवनीत राणा पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र के अकोला में एक रैली को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मेरे 6 बच्चे हैं और मेरी दाढ़ी सफेद हो रही है। किसी ने कहा कि 4 बच्चे होने चाहिए। चार ही क्यों? आठ बच्चे पैदा करो, कौन रोक रहा है? ओवैसी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बयानों को याद दिलाया। वे सब ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कह रहे हैं। आप अभी ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं? मैं आपको 20 बच्चे पैदा करने का चैलेंज देता हूं।


नवनीत राणा के बाद ओवैसी के बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने आरएसएस और बीजेपी की ऐसी पागल सोच को खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या वृद्धि एक चिंताजनक कहानी है। हमें इससे सीख लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *