चास (बोकारो):  चास नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां अब अपने चरम पर हैं। शनिवार, 7 फरवरी 2026 को चास नगर निगम (वर्ग-ख) के महापौर पद के लिए चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। अनुमंडल कार्यालय चास में निर्वाची पदाधिकारी द्वारा आधिकारिक सूची के प्रकाशन के साथ ही सभी 31 वैध उम्मीदवारों को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

प्रतीकों के आवंटन के साथ ही अब प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्हों के साथ जनता की अदालत में वोट मांगने के लिए तैयार हैं।

प्रत्याशियों की सूची एवं आवंटित चुनाव चिन्ह

नीचे दी गई तालिका में महापौर पद के सभी उम्मीदवारों और उन्हें मिले निर्वाचन प्रतीकों का विवरण दिया गया है:

क्र.सं.प्रत्याशी का नामआवंटित चुनाव चिन्ह
1अनिल कुमार वर्माएयर कंडीशनर
2अभय सिंहछड़ी
3अमर कुमार चौरसियाचूड़ियां
4अरबिंद कुमारबैटरी टॉर्च
5अरविन्द कुमार रायबेंच
6अविनाश कुमारबिस्कुट
7उमे़श ठाकुरबक्सा
8एहसानउल्लाह शाहईंट
9गजेन्द्र प्रसाद हिमाशुंबाल्टी
10गोपाल मुरारकाकैमरा
11जमील अख्तरकारपेट
12जयवीर सिंहसीसीटीवी कैमरा
13जवाहर प्रसादचपाती रोलर
14निधि कुमारीचिमनी
15निमाई महतोनारियल फार्म
16परिन्दा सिंहकंप्यूटर माउस
17पंकज कुमार रॉयघन (Cube)
18प्रदीप वर्मनहीरा
19मो फैजुद्दीन अंसारीडोली
20विनोद कुमारड्रिल मशीन
21भोलू पासवानबिजली का खम्भा
22मो रफीक अंसारीबांसुरी
23राजकिशोर गोपफव्वारा
24डॉ राजकुमारकीप (Funnel)
25राज कुमारगैस का चूल्हा
26रितु रानी सिंहचाय छन्नी
27विकास कुमार पाण्डेयहरी मिर्च
28विनोद मंडलऊन व सिलाई
29साधु शरण गोपहेलमेट
30सावित्री देवीआइसक्रीम
31मो सुल्तानकटहल

अनुमंडल कार्यालय में सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच सिंबल आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। 31 उम्मीदवारों की लंबी सूची यह संकेत दे रही है कि इस बार चास की राजनीति में मुकाबला बेहद रोचक और बहुकोणीय होने वाला है। अब प्रत्याशी अपने आवंटित चिन्हों का उपयोग बैनर, पोस्टर और जनसंपर्क के लिए कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *