बोकारो: सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा जरीडीह थाना अंतर्गत ग्राम तांत्री कुम्हारडीह में छापामारी अभियान चलाया गया।

छापामारी के दौरान एक मिनी अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया, जहां से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, स्पिरिट एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। मौके से संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

मौके पर से उत्पाद विभाग द्वारा 120 लीटर स्पिरिट, 40.00 लीटर तैयार रंगीन शराब, 24 पीस Old Monk प्लास्टिक बोतल (750 एमएल), झारखंड सरकार का नकली ईएएल (EAL), और विभिन्न ब्रांड्स के स्टिकर, ढक्कन एवं बोतलें बरामद की गईं।

छापामारी दल में बिजय कुमार पाल,निरीक्षक उत्पाद, बोकारो,  सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक उत्पाद, सदर सह तेनुघाट, महेश दास, अवर निरीक्षक उत्पाद, चंद्रपुरा सह बेरमो अंचल एवं अधीनस्थ उत्पाद बल शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *