नई दिल्ली :देश में दो नई एयरलाइंस कंपनियां उड्डयन बाजार में प्रतिस्पर्धा और तहलका मचाने को तैयार हैं। अल हिन्द एयर और फ्लाई एक्सप्रेस नाम की इन दो कंपनियों को नागर विमानन मंत्रालय से एनओसी पहले ही मिल चुका है और अब ये उड़ान भरने की मंजूरी मिल जाने के बाद उत्तर प्रदेश की कंपनी शंख एयर को भी चुनौती देने को तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि शंख एयर को भी पहले ही एनओसी मिल चुका है और शीघ्र ही वह भी अपनी सेवाएं शुरू करने वाला है। इन नई एयरलाइंस को मंजूरी मिलने से कुछ पुराने और दबदबे वाले एयरलाइंस से इनकी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और सांभवतः इसका लाभ उन हवाई यात्रियों को भी मिले, जिनके पास कम विकल्प थे।
नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने गत दिनों इस बात के संकेत दिए थे कि भारतीय विमानन क्षेत्र में अधिक से अधिक विमानन कंपनियों को प्रोत्साहित करने की मंत्रालय का प्रयास और मंशा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में नौ घरेलू विमानन कंपनियां सेवा दे रही हैं। भविष्य में इसके अतिरिक्त कुछ और विमानन कंपनियों के बाजार में उतरने और नियमित सेवा देने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि स्टार एयर, इंडिया वां एयर और फ्लाई 91 जैसी छोटी कंपनियां जहां देश के भीतर क्षेत्रीय संपर्क में अपनी सक्षम और यहां भूमिका निभा रही हैं, भविष्य में उड़ान की दिशा में और वृद्धि की संभावनाएं हैं।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसी) के अनुसार जहां इंडिगो एयरलाइन और एयर इंडिया समूह (एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस) की घरेलू बाजार में 90 प्रतिशत भागीदारी है जबकि कुछेक विमानन कंपनियां जिनमें अकाशा एयर, स्पाइस जेट, स्टार एयर, फ्लाई 91 और इंडियावन एयर भी अपनी हिस्सेदारी निभा रहे हैं। जबकि गो फर्स्ट, जेट एयरवेज तथा फ्लाई बिग आदि जैसी कै कंपनियां कर्ज के बोझ तले दाब कर या कोई अन्य कारणों से अपनी सेवाएं अनियमित या बंद कर चुकी हैं।
इन परिस्थितियों को देखते हुए भी अल हिन्द एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को एनओसी मिलने के बाद बाजार में प्रतिस्पर्धा और उड़ान भरने के लिए तैयार होना उत्साहजनक है। 2026 से इनके परिचालन शुरू होने की संभावना है। तो अब उड़ने के लिए हो जाइए तैयार।