प्रशासक के रूप में जनता की अपेक्षाओं को समझना सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है: उपयुक्त

बोकारो: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) 2025 बैच के प्रशिक्षु पदाधिकारियों का दल शनिवार को बोकारो जिले से अपने आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु रवाना हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त आवास पर एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा ने प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद किया। उन्होंने जिले में कार्य के दौरान अपने प्रशासनिक अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि क्षेत्रीय प्रशिक्षण अधिकारियों के लिए व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

उपायुक्त ने कहा कि एक प्रशासक के रूप में जनता की अपेक्षाओं को समझना और उनके हित में कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने प्रशिक्षु पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर जाकर समस्याओं को समझने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सतत प्रयास करने की सलाह दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, उप विकास आयुक्त श्रीमती शताब्दी मजूमदार आदि पदाधिकारियों ने भी क्रमवार अपना प्रशासनिक अनुभव साझा किया।

प्रशिक्षु आइएएस पदाधिकारियों ने बोकारो जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिले सहयोग, मार्गदर्शन एवं सीख के लिए उपायुक्त सहित समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बोकारो में प्राप्त अनुभव उनके भावी प्रशासनिक जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आइएएस पदाधिकारियों में शोभिका पाठक, ताशी तेनजिन, सिद्धार्थ सिंह, आकाश गर्ग, पेलना वांगचुक, पवित्रा पी, माधव अग्रवाल, दिव्यांक गुप्ता, दीपक कुमार एवं सोनम नोरबू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षु पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं एवं सफल प्रशासनिक सेवा की कामना के साथ किया गया। सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त की धर्मपत्नी श्रीमती प्रतिमा झा, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, वन पदाधिकारी संदीप शिंदे, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ रवि कुमार, डीएसओ श्रीमती शालिनी खालखो, डीटीओ श्रीमती मारूति मिंज, डीपीओ राज शर्मा, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *