बोकारो : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में सिविल सर्जन कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने गांधी जी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह साध्य है और समाज से इसके कलंक को मिटाना हमारी साझा जिम्मेदारी है। डॉ. प्रसाद ने जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संसाधनों के पूर्ण उपयोग से संभावित रोगियों की पहचान और उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इस कार्यक्रम में एन.पी. सिंह, उपाधीक्षक सदर अस्पताल बोकारो, डॉ० सुधा सिंह, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी बोकारो, डॉ० सेलिना टुडू, जिला आरसीएच पदाधिकारी बोकारो, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नेहा अग्रवाल, जिला लेखा प्रबंधक अमित कुमार, सज्जाद आलम, काय चिकित्सक, जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष, जिला परामर्शी मोहम्मद असलम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।