बोकारो : जिले में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने शनिवार को चास डुमरजोड़ स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा – अर्चना की।
उपायुक्त ने पूजा के दौरान भगवान शिव से जिलेवासियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सौहार्द, उन्नति और मंगल की प्रार्थना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से जिले के निरंतर विकास, प्रशासनिक कार्यों में सफलता और जनसेवा की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष जिले के हर परिवार के लिए खुशियां, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए तथा समाज में शांति और भाईचारे का वातावरण बना रहे।