देश के प्रतिष्ठित लेखक,कवि, शिक्षाविद, प्रकाशक और साहित्यप्रेमी भाग लेंगे

उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा

बोकारो : 07 और 08 जनवरी 2026 को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में आयोजित होने वाले बोकारो शब्द सरिता महोत्सव–2026 के सफल आयोजन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर शुक्रवार शाम उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय कक्ष में आयोजन समिति के सदस्यों की एक बैठक हुई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई।  

उपायुक्त ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और विचारों के आदान-प्रदान का एक सशक्त मंच है, जिसमें कवि गोष्ठी ,पुस्तक प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक साहित्य प्रेमियों, युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बताया गया कि बोकारो शब्द सरिता महोत्सव–2026 में देश के प्रतिष्ठित लेखक, कवि , शिक्षाविद, प्रकाशक और साहित्य प्रेमी भाग लेंगे। इसमें भारतीय साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार–2016 से सम्मानित लेखक

निलोत्पल मृणाल, शिक्षाविद और एकलव्य संस्था के संस्थापक मोहम्मद यासिर, प्रसिद्ध कथा लेखक

शिवनारायण गौर, संथाली लेखक और विश्व भारती विश्वविद्यालय के प्रोफेसर धनेश्वर मांझी, शिक्षाविद व प्रकाशक डॉ. शकुंतला मिश्रा,लेखक डॉ. विनोद खोरठा, रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विनय भारत, लेखक व समाजसेवी डॉ. साजिद हुसैन, वॉकिंग बुक फेयर के संस्थापक अक्षय, मानवविज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभय मिंज, रूम टू रीड के राज्य प्रमुख सूरज कुमार, कवयित्री पद्मिनी शर्मा और रामायण आधारित काव्य रचनाओं से चर्चित कवि अमन अक्षर सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। महोत्सव में  एकलव्य, रूम टू रीड, पिरामल फाउंडेशन, प्रथम बुक्स, झारखंड झरोखा, विजय पब्लिकेशन, प्रकाशन संस्थान, बुक फाइंड और प्रभात बुक्स जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशक भी देश के विभिन्न हिस्सों से भाग लेंगे, जिससे पाठकों और लेखकों को एक साझा मंच मिलेगा।

उपायुक्त ने महोत्सव के प्रचार को और प्रभावी बनाने के लि ए सोशल मीडि या प्लेट फॉर्म पर हैशटैग आधारित अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फेसबुक, ट्विट र (X), इंस्टाग्राम और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी और आमंत्रण नियमित रूप से साझा किए जाएं, ताकि जनभागीदारी बढ़ सके।

बैठक में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसी मो. मुमताज अंसारी, एसडीओ प्रांजल ढांडा, डीपीआरओ रवि कुमार, डीएसई अतुल कुमार चौबे, डीपीओ राज शर्मा , डीएसओ हेमलता बुन, डीडीएमओ शक्ति कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *