बोकारो स्टील प्लांट के नए डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन का आज बोकारो ऑफिसर एसोसिएशन की तरफ से आयोजित वर्षगांठ के समारोह में स्वागत किया गया। नए डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन के कार्यभार संभालने के बाद प्लांट में विकास की नई पहल देखने को मिलेगी सबों ने ऐसी आशा व्यक्त की। बोकारो ऑफिसर एसोसिएशन के अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।