झारखंड मुक्ति मोर्चा की बोकारो जिला समिति ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को हटाए जाने और विबी जी राम जी कानून लाए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरण प्रदर्शन का कार्यक्रम किया। धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और इस नए कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की।

धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने केंद्र पर जन भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग को जो सीधा लाभ मिल रहा था, उस पर चोट करते हुए सरकार रोजगार की गारंटी को समाप्त करना चाहती है। केंद्र सरकार ने जल्द ही इसकी समीक्षा कर वापस नहीं लिया तो मोर्चा और तेज जन आंदोलन करेगी।

झामुमो के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि यह असंवैधानिक और जनता के अधिकारों का हनन करने वाला कानून है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

धरना में मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए इसे जनविरोधी बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव मुकेश महतो ने किया। धरना में केन्द्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, बीके चौधरी, जय नारायण महतो आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *