national news- maharashtra news- deputy cm sunetra pawar- ajit pawar news-

मुंबई : महाराष्ट्र की सियासत में एक बड़े उलटफेर और भावुक घटनाक्रम के बीच Bने शनिवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (AP) के दिग्गज नेता अजित पवार  के आकस्मिक निधन के बाद, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को पार्टी और सरकार में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सुनेत्रा पवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर सत्तापक्ष के कई दिग्गज मौजूद रहे जिनमें देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री, एनसीपी (AP) के तमाम वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री शामिल हैं।

अजित पवार के जाने के बाद पार्टी के भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर अब पूर्ण विराम लग गया है। शपथ ग्रहण से पहले मुंबई में हुई एनसीपी विधायकों की अहम बैठक में दो मुख्य प्रस्ताव पारित किए गए। सभी विधायकों ने एकमत होकर सुनेत्रा पवार को अपना नेता चुना और पार्टी से जुड़े सभी नीतिगत और कानूनी फैसले लेने का अधिकार उन्हें सौंप दिया गया। इस नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए सुनेत्रा पवार ने अपने राज्यसभा पद से इस्तीफा दे दिया है।

जहां सत्तापक्ष इसे निरंतरता और स्थिरता का कदम बता रहा है, वहीं विपक्षी खेमे ने शपथ ग्रहण की जल्दबाजी पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, पार्टी के भीतर उन्हें मिले भारी समर्थन ने यह साफ कर दिया है कि कार्यकर्ताओं और विधायकों को उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *