रांची :  झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति झारखंड में रहकर सफल व्यवसाय कर रहा है, तो उसे सतर्क हो जाना चाहिए और अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकलने से रोकना चाहिए। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए इस संदेश में उन्होंने कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व्यवस्था, किसानों और आदिवासियों की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि आप झारखंड में रहते हैं, तो मुख्यमंत्री या सरकार से किसी भी प्रकार की नीति, न्याय या सुशासन की उम्मीद छोड़ दीजिए। बस मुख्यमंत्री के विदेशी दौरों और “शॉपिंग टूर” की “सफलता” पर बधाई देना न भूलें।

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि राज्य में कारोबार करने वालों को अपहरण, फिरौती और गुंडों के साथ-साथ कई बार पुलिस द्वारा भी भयादोहन का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर हमला बोलते हुए मरांडी ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति एकदम खराब हो गई है और सीएम को विदेशी दौरों और शॉपिंग टूर से फुरसत ही नहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *