w. bengal - politics-party politics- west bengal politics

शर्तों पर समर्थन

कोलकाता :  टीएमसी से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर ने बीजेपी से गठबंधन करने की एक शर्त रखी है। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के बाद देश भर की सुर्खियों में आए कबीर का कहना है कि अगर उन्हें भरोसा दिलाया जाए कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे तो वह गठबंधन करने को तैयार हैं।

पिछले साल के अंत में टीएमसी से निष्काषित होने के बाद कबीर ने नई पार्टी का गठन किया था। उन्होंने इस पार्टी का नाम जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) रखा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधायक हुमायूं कबीर ने कहा है कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाता है तो वह बीजेपी के साथ गठबंधन करने को तो तैयार हैं ही  साथ ही उन्होंने कांग्रेस, सीपीआई-एम और आईएसएफ के साथ भी गठबंधन का आह्वान किया है। हालांकि इस पर उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। कबीर ने कहा कि अगर मुझे 100 सीटें मिलती हैं और बीजेपी को 90, तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? बिहार में नीतीश कुमार के सीएम बनने का उदाहरण देते हुए कबीर ने कहा कि मैं कोई गलत बात थोड़े ही कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *