national news- finance news- finance minister- budget news-NEW DELHI, INDIA - JULY 23: Union Finance Minister Nirmala Sitharaman during Post Budget Press Conference at National Media Centre on July 23, 2024 in New Delhi, India. (Photo by Ajay Aggarwal/Hindustan Times via Getty Images)

नई दिल्ली :  गुरुवार को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत किया। इसके तुरंत बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। आधिकारिक घोषणा के अनुसार राज्यसभा की कार्यवाही अब एक फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 की प्रस्तुति के एक घंटे बाद शुरू होगी।

आर्थिक सर्वेक्षण 2025- 26 में चालू वित्त वर्ष के दौरान देश की आर्थिक स्थिति का आधिकारिक आकलन प्रस्तुत किया गया है। इसमें आर्थिक विकास, प्रमुख संकेतकों, उपलब्धियों और अर्थव्यवस्था के समक्ष मौजूद चुनौतियों का उल्लेख किया गया है, साथ ही अगले वित्त वर्ष के लिए आर्थिक परिदृश्य का भी खाका पेश किया गया है। यह  दस्तावेज वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के अंतर्गत आर्थिक प्रभाग द्वारा तैयार किया गया है, जिसे मुख्य आर्थिक सलाहकार की निगरानी में अंतिम रूप दिया गया है। सर्वेक्षण में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के प्रदर्शन और नीतिगत संकेतों को समाहित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *