बोकारो :  जिले में 3 फरवरी से शुरू हो रही मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को टाउन हॉल (शिबू सोरेन स्मृति भवन) में डीडीसी शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। डीडीसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इस वर्ष मैट्रिक के लिए 62 केंद्रों पर 24,528 और इंटर के लिए 46 केंद्रों पर 22,340 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा 46 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 22,340 परीक्षार्थी अपना भाग्य आजमाएंगे। केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मुख्य द्वार पर सिटिंग प्लान चिपकाया जाना चाहिए और बिना आईडी कार्ड के किसी भी कर्मी को प्रवेश न मिले। बैठक में अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, डीईओ जगरनाथ लोहरा सहित सभी बीडीओ, सीओ और केंद्राधीक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *