हाइवे पर बिना हेलमेट के फर्राटा भरने वालों और बिना सीट बेल्ट के कार दौड़ाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अधिकांश मौतें हेलमेट और सीट बेल्ट के अभाव में होती हैं। इसके अलावा, बाइकों में हॉर्न मोडिफार्ई करने वाले चालकों और इसकी बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रातों की नींद हराम करने वाली रैश ड्राइविंग और बेवजह घूमने वालों पर लगाम लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग और सख्त चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।