उपायुक्त ने कहा कि केवल दंड काफी नहीं है, इसलिए स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंडों पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सड़कों पर मैंने यातायात नियमों का पालन किया है, क्या आपने किया? जैसे सकारात्मक संदेशों वाले होर्डिंग और सोशल मीडिया कैंपेन चलाए जाएंगे। साथ ही, सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों, संस्थाओं और आम नागरिकों को विभाग द्वारा सम्मानित और मोटिवेट भी किया जाएगा। निर्माण कार्यों के दौरान जनता को असुविधा न हो, इसके लिए कार्यपालक अभियंता आरसीडी को कार्य शुरू करने से पहले वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में जिले के सभी सांसद व विधायकों के प्रतिनिधि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, उत्पाद निरीक्षक, एनएचआई के प्रतिनिधि सहित सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।