बोकारो विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं को लेकर बुधवार को माननीय विधायक बोकारो श्रीमती श्वेता सिंह ने उपायुक्त अजय नाथ झा के साथ विस्तृत चर्चा की। यह बैठक गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान माननीय विधायक बोकारो ने बोकारो एयरपोर्ट संचालन, विधायक निधि मद से सतनपुर पहाड़ पर लाइट क्रय, कालापत्थर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व साइंस सिटी निर्माण, महिला छात्रावास निर्माण, सेक्टर-11 से धनबाद – तेलमच्छो ब्रिज तक सड़क निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

उपायुक्त ने बताया कि आने वाले दिनों में उकरीद मोड़–नया मोड़–अमृत पार्क तक के सड़क के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। साथ ही गरगा नदी महोत्सव के आयोजन तथा घरों से निकलने वाले निर्माल से अगरबत्ती निर्माण इकाई की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

बैठक में डीपीएलआर श्रीमती मेनका, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीपीओ राज शर्मा, डीएसओ श्रीमती हेमलता बून, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *