नई दिल्ली : जबकि नए साल में तीन नई उड़ानें उड्डयन के क्षेत्र में आ रही हैं, उसी कड़ी में शंख एयर की शुरुआत भी 2026 की पहली तिमाही में होने की संभावना है।

शंख एवीएशन कंपनी जो शंख एयर का संचालन करेगी, इसके चेयरमान और प्रबंध निदेशक श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने गत दिनों नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू से मुलाकात कर योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि शंख एयरलाइन को 2026 की पहली तिमाही के आसपास अपनी उड़ानें शुरू करने की योजना है। जबकि उन्होंने यह भी कहा कि अगले दो-तीन सालों में कंपनी का लक्ष्य अपने बेड़े में 20-25 विमानों को बढ़ाने का है।

भारत की सबसे नई और सबसे मॉडर्न एयरलाइन शंख एयर नागर विमानन मंत्रालय से एनओसी पहले ही मिल चुका है और इस मंजूरी के बाद यह 2026 की पहली तिमाही में अपनी पहली फ्लाइट शुरू कर हवाई यात्रा मे एक नई क्रांति लाने को तैयार है।

उल्लेखनीय यह भी है कि इसके एम डी श्रवण कुमार विश्वकर्मा जो कानपुर के रहने वाले हैं, ने लखनऊ को इसका मुख्यालय बनाया है और लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और देश के दूसरे बड़े शहरों को अपने इस हवाई नेटवर्क से जोड़ना चाहते हैं। श्री विश्वकर्मा ने कहा कि उनके विमान इन दिनों तकनीकी परीक्षण और समीक्षा से गुजर रहे हैं और शीघ्र अतिशीघ्र डिलीवरी के लिए तैयार किये जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी सेवाओं से हवाई यात्रियों के दिलों में जगह बनाएंगे और हवाई यात्रा को सुगम, सस्ता और सुलभ बनाने का उनका प्रयास है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *