बोकारो जिला अंतर्गत जिला स्तरीय शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार दिनांक 26दिसंबर 25 से 27 दिसंबर 25 तक अवकाश निर्धारित है। वहीं, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में दिनांक 28दिसंबर 25 से 05 जनवरी 26 तक शीतकालीन अवकाश घोषित है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार झारखण्ड राज्य में आगामी दिनों में भीषण ठंड एवं शीतलहर की चेतावनी दी गई है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अनुसार  आदेश दिया है कि जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा के.जी. से कक्षा 10वीं तक की सभी कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 02 जनवरी 26 तक स्थगित रहेगा। आदेश की अवहेलना की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *