बिहार की बीजेपी की विधायक मैथिली ठाकुर पुणे में हैं। रविवार को कोंढवा (महाराष्ट्र) महोत्सव में उनकी संगीत प्रस्तुति हुई।  इससे पहले मैथिली ठाकुर पर लिखी गई एक पुस्तक उन्हें लेखक सुनील पांडे ने भेंट की। इसके बाद मैथिली ठाकुर ने एक्स पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा- ”सुनील पांडे जी द्वारा मराठी भाषा में मेरे ऊपर लिखी हुई पुस्तक देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई। अपने मन की भावनाओं को व्यक्त करने के किए शब्द नहीं मिल पा रहे।”

बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक और लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। लेखक सुनील पांडे ने उन पर लिखी जो पुस्तक उन्हें भेंट की है, उस किताब का शीर्षक है – ‘लोकप्रिय युवा गायिका मैथिली ठाकुर’ । मैथिली ठाकुर ने x पर पोस्ट अपने वीडियो में कहा कि, आप सभी लोग जानते हैं कि मैं पुणे, महाराष्ट्र में आई हुई हूं। कोंडवा महोत्सव में योगेश अन्ना ने बुलाया है। उनके आमंत्रण पर आज उनके शहर आई हूं, लेकिन मेरे लिए एक बड़ा सरप्राइज यह है कि एक बिहार की लड़की, मिथिला की लड़की के बारे में जो पहली किताब बनी है, वह महाराष्ट्र में सुनील पांडे जी ने बनाई है। मराठी भाषा में यह किताब है। मैं कैसे एक्सप्रेस करूं कि यह मैं कितनी ज्यादा खुश हूं, कितनी ज्यादा इमोशनल हूं। ये प्यार मुझे महाराष्ट्र में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, अब तो मैं एनाउंस भी करने वाली हूं कि मेरा घर कोंडवा में ही होगा। यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है।
जब मैथिली ठाकुर ने सुनील पांडे से कहा कि, यह किताब मराठी में लिखी गई है। यह मैरा सौभाग्य है। इस पर सुनील पांडे ने कहा कि आप तमिल को उतना ही प्रेम करती हैं जितनी मैथिली को, तो आप पर तो पूरे भारत का हक बनता है।

मैथिली ठाकुर ने वीडियो में कहा कि, आप सभी लोग जानते हैं कि मैं पुणे, महाराष्ट्र में आई हुई हूं। कोंडवा महोत्सव में योगेश अन्ना ने बुलाया है। उनके आमंत्रण पर आज उनके शहर आई हूं, लेकिन मेरे लिए एक बड़ा सरप्राइज कि एक बिहार की लड़की, मिथिला की लड़की के बारे में जो पहली किताब बनी है, वह महाराष्ट्र में सुनील पांडे जी ने बनाई है। मराठी भाषा में यह किताब है। मैं कैसे एक्सप्रेस करूं कि यह मैं कितनी ज्यादा खुश हूं, कितनी ज्यादा इमोशनल हूं। ये प्यार मुझे महाराष्ट्र में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, अब तो मैं एनाउंस भी करने वाली हूं कि मेरा घर कोंडवा में ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *