आज होंगी गुमला में

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई प्रमुख लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू का काफिला लोकभवन पहुंचा। सुनिश्चित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 29 को जमशेदपुर और 30 को गुमला में विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल होना था ।

29 दिसंबर कोभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करनडीह स्थित जाहेर थान आगमन को लेकर माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए भव्य पंडाल में प्रवेश के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया । जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट जमशेदपुर परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिनंदन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया।

राष्ट्रपति संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति कार्यक्रम में मंच से ओलचिकी लिपि के संरक्षण, संवर्द्धन और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 12 व्यक्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इस समारोह में देशभर से करीब 800 प्रतिनिधि शामिल हुए।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। जिला प्रशासन के साथ पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर थी। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। इस मौके पर स्थानीय आदिवासी समाज और विभिन्न संगठनों के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पहुंचे। जाहेर थान परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।  राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था।


राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू रविवार को रांची पहुंची थी और सोमवार को जमशेदपुर में एनआईटी के 15 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। अब मंगलवार को गुमला के लोगों को महामहिम का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *