रांची: 2025 के आखिरी दिन झारखंड में अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और प्रोन्नति किया गया है । झारखंड बिजली संचरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कमलेश्वर कांत वर्मा को 31 दिसंबर 2026 तक के लिए एक्सटेंशन दे दिया गया है । वहीं आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल को मद्य निषेध विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। रांची प्रक्षेत्र के आईजी मनोज कौशिक को एडीजी सीआईडी बनाया गया है, जबकि जैप-7 के कमांडेंट कौशल किशोर को डीआईजी पलामू का पदभार सौंपा गया है।

31 दिसंबर को देर रात जारी अधिसूचना में झारखंड के 18 नवप्रोन्नत व प्रतीक्षारत आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी मिली हैं तो वहीं भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को प्रोन्नति भी दी गई है।

राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत अधिकारियों के सम्मान में बुधवार को मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सभी नवप्रोन्नत आइपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। यहां मुख्यमंत्री ने सभी नव प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया।

जिनका हुआ स्थानांतरण पदस्थापन

  • मनोज कौशिक: आइजी रांची से एडीजी सीआईडी। इन्हें आइजी रांची का भी प्रभार।
  • अजय लिंडा: डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन से आइजी सीआईडी।
  • नौशाद आलम अंसारी: पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे, डीआईजी विशेष शाखा बने।
  • कौशल किशोर: समादेष्टा जैप-7 से डीआईजी पलामू।
  • अंजनी कुमार झा: उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग से डीआईजी हजारीबाग।
  • मोहम्मद अर्शी: एसपी सिमडेग से डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन सेवा।
  • आनंद प्रकाश: समादेष्टा जैप-6 जमशेदपुर से डीआईजी बोकारो।
  • श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे: राज्यपाल के परिसहाय थे, एसपी सिमडेग बने।
  • कैलाश करमाली: एसपी रेल धनबाद से समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी रांची।
  • शिवम प्रकाश: एसडीपीओ चक्रधरपुर से राज्यपाल के परिसहाय लोकभवन।
  • निखिल राय: प्रशिक्षण के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे, एएसपी एसीबी बने।
  • श्रुति: प्रशिक्षण के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रही थीं, एएसपी एसीबी बनीं।
  • अविनाश कुमार: एएसपी जैप-2 टाटीसिलवे से समादेष्टा जैप-7 हजारीबाग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *