देवघर: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार शुक्रवार को देवघर पहुंचे तथा बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। राज्यपाल के मंदिर पहुंचने पर मंदिर कंट्रोल कक्ष में बाबा मंदिर इस्टेट के पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने विधिवत संकल्प कराया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा घेरे में राज्यपाल व उनके साथ आये लोगों को बाबा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया गया। गर्भगृह में राज्यपाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की और राज्य व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा के बाद एसपी सौरभ, डीडीसी पीयूष सिन्हा तथा एसडीएम सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट की। इस अवसर पर गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव भी राज्यपाल के साथ देवघर पहुंचे थे। मौके पर पर पुजारियों, पुरोहितों सहित अन्य कर्मी व अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर व आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *