चतरा/हजारीबाग : अब चोरों को भगवान का भी डर नहीं। चतरा केगिद्धौर थाना के गांगपुर शिव मंदिर
से अष्टधातु का नाग और त्रिशूल की चोरी होने पर ग्रामीणों की यही प्रतिक्रिया है। एक सप्ताह पूर्व बलबल के प्रसिद्ध मां बागेश्वरी मंदिर से दान पेटी तोड़कर रूपये की चोरी कर ली गई थी और अब रविवार को यह सब सुनना पड़ रहा है। चोरी की सूचना के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
सुबह जब गांव की महिलाएं मंदिर में पूजा करने गई तब देखा कि शिव मन्दिर में शिवलिंग पर विराजमान अष्टधातु का नाग, त्रिशूल, पंचमुखी दीया, घंटी, अगरबत्ती स्टैंड सब गयाब है। नाग देवता अष्टधातु तथा
त्रिशूल सहित अन्य सामग्रियां जो पीतल की बनी थीं सब चोरी हो चुकी थीं। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में चोरी की इस घटना से श्रद्धालु बहुत आहत हैं। लोग चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
थाना प्रभारी ने घटना- स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और लोगों को आश्वस्त किया कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।