School Closed

रांची/बोकारो : झारखण्ड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार शीतलहर एवं ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में 06 जनवरी 26 से 0898 जनवरी 26 तक के लिए वर्ग-प्री नर्सरी/ नर्सरी से वर्ग-12वीं तक की कक्षायें बन्द रहेंगी।

उपरोक्त अवधि में सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

जैसा कि पूर्व में भी कहा गया था यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित है तो सक्षम प्राधिकार अपने विवेकानुसार परीक्षा संचालन हेतु निर्णय लेगें।

उक्त आदेश की प्रति सभी शैक्षणिक परिषदों सहित सभी उपायुक्त, झारखण्ड, सचिव, झारखण्ड अधिविद्य परिषद्, रांची, सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, झारखण्ड, सभी जिला शिक्षा अधीक्षक, झारखण्ड को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।

अब बच्चे ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद यह छुट्टी अगले रविवार यानी 11 जनवरी तक बढ़ जाए क्योंकि जैसा कि समाचारों में सुनने को मिल रहा है कि राज्य के कई हिस्सों में पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का रेड अलर्ट भी दिया गया है। संभव है इससे शीत  लहर भी बढ़े और छुट्टियां भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *