बोकारो: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली तथा झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के  मार्गदर्शन में 05 जनवरी 2026 को DAWN (Drug Awareness and Wellness Navigation-For a Drug Free India) योजना 2025 जिसमें ” Say yes to life, No to Drug” शामिल था, का आयोजन न्याय सदन बोकारो में किया गया। न्याय सदन बोकारो परिसर से गरगा ब्रिज चेक पोस्ट तक रैली के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम 12 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अरुण कुमार दुबे,  एलएडीसीएस के चीफ आनंद वर्धन, एलएडीसीएस सदस्य श्रीमती पम्मी झा, मध्यस्थ अशोक कुमार राय, विजय कुमार यादव, पीएलए के अध्यक्ष रामायण राम, पारा लीगल वॉलिंटियर्स/अधिकार मित्र एवं अन्य उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव अरुण कुमार दुबे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *