बोकारो: कैंप टू स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन टाउन हॉल में आयोजित शब्द सरिता महोत्सव “हर किताब एक नई दिशा दिखाती है” के अवसर पर बोकारो में लगे विभिन्न प्रकाशकों के स्टॉलों का आमजन, विद्यार्थी और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक निरीक्षण किया।

पुस्तकों और शैक्षणिक सामग्री को लेकर लोगों में विशेष रुचि देखी जा रही है, जिससे महोत्सव का माहौल जीवंत बना हुआ है।

इसी क्रम में रूम टू रीड संस्था का स्टॉल बच्चों और शिक्षकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्टॉल पर प्रदर्शित बाल पुस्तकों, रोचक चित्रात्मक सामग्री और पठन से जुड़ी गतिविधियों ने बच्चों को सहज रूप से अपनी ओर आकर्षित किया।

महोत्सव में आने वाले अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्रों ने जिला प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में पठन संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *