बोकारो:  भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई-विकास कार्यालय, कोकर, रांची एवं बियाडा, बोकारो द्वारा संयुक्त रूप से बोकारो जिला में खरीद एवं विपणन सहायता योजना (PMS Scheme) के तहत एक दिवसीय निर्यात संवर्द्धन एवं जेम (GeM) पर राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का आयोजन 08 जनवरी, 2026 को कैंप 2 स्थित जायका हैपनिंग्स बोकारो के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा एमएसएमई इकाईयों को निर्यात संवर्द्धन, जेम (GeM), नए बाजार सृजन, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन, निर्यात की प्रक्रिया, निर्यात संबंधित दस्तावेजीकरण इत्यादि के बारे में बृहद रुप से जानकारी देना तथा एवं जागरुक करना था।

आई.ई.डी.एस. निदेशक, एमएसएमई- विकास कार्यालय, रांची इंद्रजीत यादव, सीजीएम, बीएसएल सेल बोकारो हर्ष निगम, क्षेत्रीय निदेशक, ईएसआईसी राजीव रंजन, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, बोकारो राजेन्द्र प्रसाद, वरीय डाक अधीक्षक, धनबाद रूपक कुमार सिन्हा एवं उपक्षेत्रीय निदेशक, बियाडा, बोकारो मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। संगोष्ठी में उपस्थित अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक गौरव, सहायक निदेशक ग्रेड। एवं श्री राजेश प्रसाद, अध्यक्ष, संकल्प फाउंडेशन, बोकारो ने किया।

आई.ई.डी.एस., निदेशक, एमएसएमई-विकास रांची ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूप-रेखा से अवगत कराया तथा सभी प्रतिभागी उद्यमियों से इस संगोष्ठी में शामिल हो रहे निर्यात संवर्धन के विविध विशेषज्ञों के निर्यात की प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण संबंधित अनुभव का लाभ लेने की अपील की जिससे वे अपने उत्पादों का निर्यात विदेशों में कर सकें एवं अपने उद्यमों का विकास सुनिश्चित कर सकें। साथ ही उन्होंने विशेषकर जैम (GEM) के विशेषज्ञों को ज्यादा ध्यान देकर सुनने एवं सीखने की बात कही, जिससे उनके सभी शंकाओं का समाधान हो सके एवं वे सरकारी खरीद के ज्यादा से ज्यादा हिस्से के आपूर्तिकर्ता बन सके।

क्षेत्रीय निदेशक, ईएसआईसी ने कर्मचारियों के लिए उपलब्ध योजनाओं के लाभों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया तथा सभी उद्यमियों से अपने कर्मचारियों का आवश्यक रूप से पंजीकरण कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से उद्यमियों को ज्यादा लाभ होगा।

सीजीएम, बीएसएल सेल, बोकारो ने कहा कि बीएसएल द्वारा जेम के माध्यम खरीद सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान समय में प्रोडक्ट एवं मटीरियल की खरीद जेम द्वारा की जा रही है। जेमपोर्टल पर पंजीकृत एमएसएमई उद्यमों की सेवाओं का लाभ लेने के लिए उन्होंने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को बीएसएल की तरफ से हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया तथा कार्यक्रम की सफलता की कामना की।

महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, बोकारो राजेन्द्र प्रसाद ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एमएसएमई उद्यमियों के लिए झारखंड सरकार की ओर से उपलब्ध योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया एवं इस आयोजन से लाभ लेने की अपील की एवं कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बोकारो जिले के उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए समय की मांग है। उन्होंने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को जिला उद्योग केन्द्र, बोकारो की तरफ से हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

उपक्षेत्रीय निदेशक, बियाडा मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम से इस क्षेत्र के एमएसएमई उद्यमियों को व्यापार जगत में आ रहे बदलाव की अद्यतन जानकारी प्राप्त हो सकेगी तथा वे अपने उत्पादों को निर्यात के माध्यम से नए विदेशी बाजारों तक पहुंचा कर अपने उद्यमों का बेहतर विकास कर सकेंगे। उन्हें ज्यादा से ज्यादा जेम पोर्टल पर पंजीकृत होकर सरकारी अधिप्राप्ति का हिस्सा बनना चाहिए।

वरीय डाक अधीक्षक, धनबाद ने डाक निर्यात केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्यमी इस कार्यक्रम से लाभ उठायें। इसके लिए उन्होंने एमएसएमई उद्यमियों को अपने कार्यालय की ओर से उपलब्ध हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के संगोष्ठी के आयोजन के लिए भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय, एमएसएमई-विकास बधाई के पात्र हैं।

तत्पश्चात तकनीकी सत्र में जैम (GeM), रांची के वरीय अधिकारी सुबोधकांत, बिजनेस फैसिलिटेटर ने अपना अनुभव एवं कौशल सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमियों के साथ साझा किया। डीजीएफटी (DGFT), कोलकाता के देव कुमार, यंग प्रोफेशनल द्वारा निर्यात संवर्धन पर एवं सीजीटीएमएसई, मुंबई की सुश्री संगीता पुजारी, वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा ऑनलाइन माध्यम से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर प्रतिभागियों को सौजीटीएमएसई योजना के बारे में जानकारी साझा की गई। एनएसआईसी के अधिकारियों द्वारा एससी एसटी एमएसएमई उद्यमियों के लिए उपलब्ध योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची के अधिकारियों द्वारा निर्यात प्रोत्साहन एवं पीएमएस योजना पर प्रस्तुति दी गई। इस संगोष्ठी में झारखंड राज्य के उद्योग संघों, चैम्बर्स एवं बोकारो जिले एवं आसपास के जिलों के लगभग 110 से ज्यादा प्रतिभागी उद्यमियों ने उन विशेषज्ञ अधिकारियों से सीधे वार्तालाप करके अपनी शंकाओं का समाधान किया तथा निर्यात संवर्द्धन एवं जेम (GeM) से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का मंच संचालन एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची कृष्णा राव, यंग प्रोफेशनल द्वारा किया गया तथा प्रमोद कुमार, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी ने कार्यक्रम की समाप्ति पर सभा में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। यशमेन्द्र कुमार, आशुलिपिक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में में संपूर्ण सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *