बोकारो के बालिडीह थाना क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का खुलासा आज प्रेस कांफ्रेंस करके बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने किया । बातौर बोकारो पुलिस, यह गिरोह शहर के विभिन्न इलाकों में बैटरी इत्यादि की चोरियां किया करता था ,और उसे विभिन्न जगहों में बेच दिया करता था । बताया गया कि एक छापामारी दल का गठन करके इस गिरोह को पकड़ा गया और चोरी के सामान को बरामद किया गया है । इस संबंध में आगे भी अनुसंधान जारी है,अगर कुछ और लोग इसमें सम्मिलित पाए जाते हैं तो गिरफ्तार किया जा सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *