भारत के दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि सिम बदलते ही उस नंबर से जुड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सेवाएं स्वतः बंद कर दिए जाएं।
सिम स्वैप फ्रॉड और साइबर ठगी के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए भारत के दूरसंचार विभाग ने ये फैसला किया है। कई बार सिम बदलने के बाद भी पुराने नंबर का WhatsApp सक्रिय रहता था, जिसका गलत इस्तेमाल किया जाता था। इसी को रोकने के लिए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।
इस तरह अब सिम बदलते ही पुराने नंबर का WhatsApp लॉगआउट हो जाएगा। नए फोन या नए सिम में पुराने नंबर से WhatsApp एक्टिव नहीं होगा। नया नंबर डालकर दोबारा वेरिफिकेशन जरूरी होगा।
सूत्रों के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां इस निर्देश को चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही हैं और आने वाले समय में यह नियम सभी यूजर्स पर प्रभावी होगा। अतः अगर आप बार बार ऐसा कर रहे हैं अर्थात पुराने सिम को बार बार फोन बदल बदल कर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप इस झंझट में पड़ सकते है।
देश में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स पर अब तक का यह सबसे कड़ा नियम लागू कर दिया है। दूरसंचार विभाग ने साफ कर दिया है कि अब कोई भी ऐप चाहे WhatsApp हो Telegram या अन्य मैसेजिंग सर्विस बिना सिम के फोन में नहीं चल सकेगा। मतलब जिस नंबर पर आपका ऐप रजिस्टर है, वही SIM हर समय फोन में मौजूद होनी चाहिए, वरना ऐप ऑटोमेटिकली बंद हो जाएगा.