jharkhand-bjp- president- ranchi news-

रांची : झारखंड बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। आदित्य साहू झारखंड बीजेपी के नए अध्यक्ष बने हैं। हालांकि उनके नामांकन के साथ ही यह स्पष्ट हो गया था कि वे झारखंड बीजेपी के निर्विरोध अध्यक्ष बन रहे है। सिर्फ घोषणा की औपचारिकता ही बाकी रह गई थी। क्योंकि अध्यक्ष पद की दौर में वे अकेले थे। किसी और ने इस चुनाव में उनके विरोध में नामांकन ही नहीं किया था।

बुधवार को रांची में राज्य बीजेपी के चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

ओबीसी समुदाय से आने के कारण आदित्य साहू के चयन को सामाजिक संतुलन की दृष्टि से भी अलग देखा जा रहा है। उनके अध्यक्ष बनाए जाने से राज्य भर के पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। भाजपा नेताओं का कहना है कि श्री साहू के अध्यक्ष बनने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। इससे पूर्व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी इस पद पर बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *