रांची : रांची के धुर्वा से गायब भाई-बहन अंश और अंशिका को खोज निकालने वाले बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं सचिन और डब्लू को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री सेठ ने इस मौके पर कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नेक कार्य किया है। एक बिछड़े हुए बच्चे को उसकी मां से मिलाना इससे बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं होता है। बजरंग दल के कार्यकर्ता हमेशा से सामाजिक धार्मिक कार्यों में रुचि लेते रहे हैं, यही हमारे कार्यकर्ताओं की पहचान है। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक समरी लाल रमेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेl सबने कहा कि बजरंग दल को और इसके कार्यकर्ताओं को सब तरफ से दुआएं मिल रही हैं। इनाम चाहे ना मिल हो लेकिन नाम बहुत मिल रहा है।
अंश और अंशिका के माता- पिता भी बच्चों के सकुशल मिल जाने से बहुत खुश हैं और उन्होंने कहा है कि बच्चों को खोजने और हम तक पहुंचाने में जिनका भी जितना भी सहयोग रहा हो, हम दिल से उनके आभारी हैं और उनके और उनके बच्चों के लिए प्रार्थना करते हैं।