education-pre matric board-bokaro news-

बोकारो : बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मानिटरिंग कमेटी की बैठक की। इस क्रम में उन्होंने एमडीएम एवं प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना की प्रगति की समीक्षा की।   

उन्होंने निर्देश दिया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत ऑनलाइन निबंधन कार्य को गति देने के लिए सभी संबंधित 68 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ अविलंब बैठक आयोजित की जाए। बैठक के माध्यम से निबंधन की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निबंधन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए पिरामल फाउंडेशन के फैलो को प्रखंडवार टैग किया जाए, ताकि प्रत्येक प्रखंड में कार्य की सतत निगरानी हो सके और किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।

डीडीसी ने निर्देश दिया कि ऑनलाइन निबंधन कार्य की प्रतिदिन वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की जाए। इससे प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग होगी और लक्ष्य के अनुरूप समय पर निबंधन कार्य पूर्ण किया जा सकेगा।

बैठक के दौरान एमडीएम (मिड डे मील) स्टेरिंग कमेटी से संबंधित चार प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई, जिन पर सभी सदस्यों की सहमति बनी। इन प्रस्तावों के माध्यम से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के बेहतर संचालन पर बल दिया गया।

आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) एवं डीडब्ल्यू को प्री -मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी बीईईओ – बीपीओ आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *