jharkhand news- cm hemant soren- ranchi news- epublic day-

रांची : मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार इस गणतंत्र दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ये कार्यक्रम भारत के गणतंत्र दिवस पर लंदन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम होंगे।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री हेमंत लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे जिनके सत्य और अहिंसा के शाश्वत संदेश आज विश्वभर को प्रेरणा दे रहे हैं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर हाउस एवं संग्रहालय का भ्रमण करेंगे और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री विश्व की अग्रणी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक संस्थानों में से एक ब्रिटिश म्यूज़ियम का भी दौरा करेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री का भारत के गणतंत्र दिवस पर झारखंड में न होना अलग बात है लेकिन झारखंड के वैश्विक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं विरासत संस्थानों के साथ दीर्घकालिक जुड़ाव और विकास के लिए ये जरूरी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *