रांची : आरपीएफ रांची एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा गणतंत्र दिवस को चलाए गए “ऑपरेशन सतर्क” के तहत रांची रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के परिसरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में प्लेटफॉर्म संख्या–01 पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। वह ग्रे रंग के ट्रॉली बैग में भारी सामान लेकर जा रहा था। पूछताछ एवं जांच में उसने अपना नाम बडावथ रवि बताया। उम्र 30 वर्ष, पिता– पांडु, निवासी– अदाविकेश्वापुर, पोस्ट व थाना– जंगांव, जिला– वारंगल, आंध्र प्रदेश के रूप में उसकी पहचान हुई। उसके बैग की तलाशी लेने पर लगभग 16 हजार रुपये मूल्य की शराब बरामद की गई। जबकि उसके पास शराब ले जाने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं था। सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने उक्त शराब को मौके पर ही जब्त किया और उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया। इस कार्रवाई में कमांडेंट पवन कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *