jharkhand news- jharkhand in london- ranchi news- jharkhand cm in london-

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने लंदन प्रवास के दौरान ने यूनाइटेड किंगडम में रोजगार कर रहे झारखंड-मूल के लोगों से संवाद किया। इस संवाद के दौरान लोगों ने विदेशों में रोजगार से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विदेशों में कार्य के दौरान आने वाली विभिन्न चुनौतियों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

मुख्यमंत्री ने कामगारों को आश्वस्त किया कि विदेशों में रहने वालों के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए जाने वाले कानून के प्रावधानों का झारखंड सरकार अध्ययन करेगी, ताकि विदेशों में रोजगार कर रहे झारखंड-मूल के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने विदेशों में कार्यरत झारखंड-मूल के नागरिकों की गरिमा, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार विदेशों में कार्यरत झारखंड-मूल के नर्सों, केयरगिवर्स और अर्ध-कुशल कामगारों के योगदान को महत्वपूर्ण मानती है, जो राज्य की पहचान को वैश्विक स्तर पर सशक्त करते हैं। झारखंड सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

संवाद कार्यक्रम में उनके साथ रेनू लाकड़ा, अंजू लाकड़ा, सिस्टर ज्योति, फुलकारी एक्का, मार्था टोप्पो, मैरी खाखा, कॉसमोस कुजूर, तारा तिर्की, सरोज टोप्पो, प्लेसिडियस टोप्पो, एलिज़ाबेथ कुजूर, विजय कुजूर एवं जैसिंटा कुजूर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *