
मुंबई : महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह डिप्टी CM अजीत पवार का प्लेन क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में अजीत पवार और प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों सहित 2 क्रू सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर अपने भावुक पोस्ट में लिखा है कि, ‘बारामती, महाराष्ट्र में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजन खो दिए। मैं इस क्षण में शोकग्रस्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं।’
पीएम मोदी ने लिखा, ‘अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत संबंध था। उन्हें महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में मेहनती और समर्पित व्यक्ति के रूप में व्यापक सम्मान मिला। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जूनून भी उल्लेखनीय था। उनका आकस्मिक निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’