लखनऊ : अपर्णा यादव और उनके पति प्रतीक यादव (मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा नेता अखिलेश यादव के सौतेले भाई) के तलाक की खबरों पर अब विराम लग गया है। प्रतीक यादव ने खुद पुष्टि की है कि अब उनके बीच “सब कुछ ठीक है” और वे तलाक नहीं ले रहे हैं। प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई तस्वीर और वीडियो साझा करके तलाक की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है।

प्रतीक ने अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, “चैंपियंस वो होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।” इस पोस्ट के जरिए उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने अपने मतभेदों को सुलझा लिया है और अब वे अलग नहीं हो रहे हैं।

प्रतीक यादव ने एक वीडियो जारी कर बताया कि 19 जनवरी 2026 को उनके और अपर्णा के बीच एक बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर उन्होंने सोशल मीडिया पर तलाक की बात कह दी थी। अब उन्होंने कहा है कि वह विवाद सुलझा लिया गया है और परिवार फिर से एक साथ है।

यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब 19 जनवरी को प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर कुछ भावुक पोस्ट लिखे थे, जिनमें उन्होंने अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे और अपर्णा को परिवार तोड़ने वाली कहा था। यह आरोप भी लगाया था कि अपर्णा की वजह से उनके माता-पिता और भाई (अखिलेश यादव) से उनके रिश्ते खराब हुए। उन्होंने ऐलान किया था कि वे जल्द ही तलाक ले लेंगे क्योंकि वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

फिलहाल तलाक की खबरें खारिज हो चुकी हैं। प्रतीक यादव ने यू-टर्न लेते हुए पुष्टि की है कि पति-पत्नी के बीच अब सब कुछ ठीक-ठाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *