लखनऊ : मशहूर शायर स्वर्गीय मुनव्वर राना के परिवार से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उनकी बेटी हिबा राना ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का गंभीर आरोप लगाते हुए लखनऊ के सआदतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने आरोप लगाया है कि उनके शौहर सय्यद मो. साकिब और ससुर हसीब ने उन्हें दहेज की खातिर नरक जैसी जिंदगी जीने पर मजबूर कर दिया। हिबा के मुताबिक, उनसे 20 लाख रुपये नकद और एक फ्लैट की मांग की जा रही थी, जिसे पूरा न कर पाने पर उन्हें बेहरमी से पीटा गया और घर से निकाल दिया गया।
हिबा का निकाह 19 दिसंबर 2013 को कश्मीरी मोहल्ला निवासी साकिब के साथ हुआ था। पिछले एक साल से ससुराल वाले रुपयों और प्रॉपर्टी के लिए उन पर दबाव बना रहे थे। हिबा ने जब पिता के न होने और परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला दिया, तो प्रताड़ना और बढ़ गई। 9 अप्रैल 2025 को विवाद इतना बढ़ा कि साकिब और उसके पिता ने हिबा की जमकर पिटाई की।
शिकायत के अनुसार, जब स्थिति हाथ से बाहर होने लगी, तो हिबा ने अपनी बहन आर्शिया को मदद के लिए बुलाया। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने आर्शिया के सामने ही हिबा को फिर से पीटा। जब बहन ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उसके साथ भी अभद्रता की गई और उसी समय शौहर साकिब ने हिबा को ‘तीन तलाक’ देकर वैवाहिक रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया।
इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि हिबा राना की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पति साकिब और ससुर हसीब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम (तीन तलाक कानून) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहले मामले को सुलझाने के लिए काउंसलिंग (मीडिएशन) का प्रयास किया गया था, लेकिन बात न बनने पर प्रथनिकी दर्ज की गई। अब साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी की तैयारी है।
सोशल मीडिया x पर आई ओसीयन जैन के एक पोस्ट के अनुसार ‘जब ये तीन तलाक.. पर कानून बन रहा था तब इसका विरोध करने वालों में सबसे प्रमुख शायर मुनव्वर राणा और उनकी बेटियां थी। मुनव्वर राणा ने खूब विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार को हमारे मसले में हमारे मजहब के मसले में दखल देने की कोई जरूरत नहीं है। हम क्यों अपने मामले को पुलिस स्टेशन पर ले चले ? लेकिन 72 हूरों की गोद में बैठें मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना को उनके पति ने तीन तलाक दे दिया और उन्हें अब पुलिस से ही कुछ उम्मीद है। सआदतगंज पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है हिबा राना ने अपने पति मोहम्मद साकिब और ससुर हसीब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है..!!’